पीएनबी के एग्रीकल्चर मैनेजर  व उसके रिश्तेदार को 1,50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Dec 19, 2025 - 13:47
 0
पीएनबी के एग्रीकल्चर मैनेजर  व उसके रिश्तेदार को 1,50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हलैना (विष्णु मित्तल)एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए भगवत प्रसाद सैनी एग्रीकल्चर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा भुसावर जिला भरतपुर व उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी द्वारा पीएनबी बैंक के बाहर परिवादी से 1,50,000 रूपये (20,000 रूपये भारतीय चलन मुद्रा व 1,30,000 रूपये डमी करेन्सी) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान, जयपुर के महानिदेशक, गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा पीएनबी शाखा भुसावर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उधोग उन्नयन (PMFME) योजना के अन्तर्गत लोन हेतु आवेदन किया था उक्त लोन को पास करने की एवज में एग्रीकल्चर मैनेजर भगवत प्रसाद सैनी द्वारा परिवादी से 1,50,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस, श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में श्री अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी भरतपुर द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी भगवत प्रसाद सैनी एग्रीकल्चर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक शाखा भुसावर जिला भरतपुर व उसके रिश्तेदार सोमेन्द्र कुमार सैनी को पीएनबी बैंक भुसावर के बाहर रोड से परिवादी से 1,50,000/- रूपये (20,000 रूपये भारतीय चलन मुद्रा व 1,30,000 रूपये डमी करेन्सी) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है । एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................