प्रबोधक संघ का प्रांतीय शैक्षिक सम्मलेन संपन्न, शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजा
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन जोधपुर फलोदी के तत्वाधान में हनुमान वाटिका बनाड़ में आयोजित हुआ। इस विशाल राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रबोधक संघ जिला अध्यक्ष नागौर शम्भू दयाल शर्मा एवं महामंत्री गणपत विश्नोई के नेतृत्व में नागौर एवं डीडवाना- कुचामन जिले से सभी ब्लॉकों परबतसर, मकराना, नावां, कुचामन, मेड़ता, खींवसर, भेरूंदा, मुंडवा, नागौर, डीडवाना, लाडनूं, जायल, डेगाना, रियांबड़ी से प्रबोधक इस विशाल सम्मेलन में सम्मिलित हुए। राज्य स्तरीय सम्मेलन में राजस्थान के सभी जिलों से हजारों की संख्या में प्रबोधक सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर संसदीय कार्य, न्याय एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संरक्षक महेंद्र सिंह चौधरी ने की तथा विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि के रूप में कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा एवं पंचायत समिति मंडोर की प्रधान रही। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबोधक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरलाल सिंह डूकिया ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधियों के समक्ष प्रबोधक संघ की लंबित मांगें, पुरानी सेवा की गणना, सम्मानजनक पदोन्नति, प्रबोधक वेतन विसंगति, पैराटीचर्स नियमितीकरण आदि मांगों को मंच के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाया। कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी मांगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरा करवाने के लिए सरकार एवं कैबिनेट में इन मांगों के लिए पूरी वकालत एवं पैरवी करने का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से महत्वपूर्ण भूमिका प्रदेश कार्यकारणी के कार्यकारी अध्यक्ष करणवीर सिंह ढिल्लो, प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री मोहम्मद यूसुफ नकवी, प्रदेश प्रतिनिधि देवीलाल चौधरी, जिला अध्यक्ष जोधपुर सोहन चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, केसर लाल जाट, नूतन तिवाड़ी, राम प्रकाश गोदारा, महेन्दर भादरा, गोपाल धाकड़, मोहन लाल ऐचरा, रणजीत राजावत ने इस प्रांतीय सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं प्रबोधक संघ की लंबित मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक विचारों पर विचार मंथन भी हुआ एवं शिक्षण व्यवस्था में सुधार के बेहतरीन सुझाव पर प्रबोघको ने अपने-अपने विचार प्रकट किये एवं सर्व सहमति से दस सूत्री सुझाव पत्र सरकार को प्रेषित किया गया ताकि प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित सुधार किया जा सके। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में नागौर एवं डीडवाना- कुचामन जिले से संरक्षक रामसुख जाजड़ा, जिलाउपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह चौहान, श्याम लाल कुमावत, तुलछाराम गुर्जर, टोडा राम राव, तुलछाराम बुरड़क, नरेन्द्र सियाक, रामाकिशन कासनिया, खुर्शीद अहमद, सुरजीत सिंह, हरिकिशन मिर्धा, राजेंद्र व्यास सहित काफी संख्या में प्रबोधको ने इस विशाल प्रांतीय सम्मेलन में भाग लिया।