महिला मण्डल की ओर से लहरिया एवं तीज महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। श्री दाधीच समाज महिला मण्डल की ओर से शहर के पाबू ज़ी के चबूतरे के पास स्थित श्री छः न्याती धर्मशाला में लहरिया एवं तीज महोत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने तीज महोत्सव के तहत विभिन्न भजन, गीत गाकर, नृत्य कर महोत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर सुमन व्यास, राधा व्यास, रेखा सेवग, आस्था शर्मा, ईशु व्यास, मंजू व्यास, दीपा व्यास, रितु शर्मा, सरला व्यास, सावित्री सेवग, पुष्पा व्यास, अर्चना सेवग, मीनाक्षी तिवारी, सुलोचना व्यास, चंदा व्यास, रेखा जोशी, विमला देवी, इंदिरा शर्मा, भगवती शर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थिति रही।