कैंपस प्लेसमेंट शिविर का 23 दिसंबर को आईटीआई किशनगढ़बास में होगा आयोजन

Dec 22, 2025 - 01:27
 0
कैंपस प्लेसमेंट शिविर का 23 दिसंबर को आईटीआई किशनगढ़बास में होगा आयोजन

खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) किशनगढ़बास में जिला रोजगार कार्यालय, खैरथल-तिजारा के सहयोग से दिनांक 23 दिसंबर को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से संस्थान परिसर में आयोजित होगा।
इस  शिविर में GENUS Power Infrastructure Limited (GENUS – Energizing Lives) कंपनी द्वारा भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आईटीआई ट्रेड – इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन एवं फिटर के साथ-साथ डिप्लोमा एवं बी.टेक उत्तीर्ण भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट किया जाएगा।
संस्थान प्रशासन द्वारा समस्त इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों एवं आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्थान में उपस्थित होकर कैंपस प्लेसमेंट शिविर में भाग लें और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है