सुशासन सप्ताह के दौरान किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं के हो रहे समाधान जमीनी विभाजन की समस्या दूर होने से बालचन्द के परिवारीजन हुए खुश

Dec 22, 2025 - 13:38
 0
सुशासन सप्ताह के दौरान किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं के हो रहे समाधान जमीनी विभाजन की समस्या दूर होने से बालचन्द के परिवारीजन हुए खुश
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित किये जा रहे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर दौरान किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
नगर पालिका वैर में आयोजित शिविर में बालचन्द की जमीन विभाजन की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने के साथ ही परिवार के आपसी विवाद भी सुलझ गये। किसान बालचन्द ने पीढी दर पीढी चली आ रही राजस्व भूमि विभाजन की समस्या को दूर करने के लिये गिरदावर एवं पटवारी से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह के दौरान शिविर आयोजित किया जायेगा उसमें सभी काश्तकार मिलकर सहमति से कुरेबंदी की समस्या का समाधान करा सकते हैं।
किसान बालचन्द ने परिजनों को जमीनी विवाद की समस्या दूर करने के लिये घर बैठे आयोजित किये जा रहे शिविर की जानकारी दी तथा आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा करने के लिये सभी परिजनों एकत्रित किया। नगर पालिका में आयोजित शिविर में अधिकारियों की समझाइश पर कुरेबंदी करते हुये परिवार के सभी सदस्यों के नाम बंटवारा सफलतापूर्वक किया गया। सभी सहखातेदारों ने वर्षाें पुरानी समस्या दूर होने पर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
अब सभी सहखातेदार जमीन के विभाजन की समस्या दूर होने पर अपनी भूमि पर कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं राजस्व विभाग की अन्य योजनाओं का भी प्रत्येक काश्तकार को समय पर लाभ मिल सकेगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................