अभियान में घर बैठे पट्टा मिलने सुबह सिंह के चेहरे पर झलकी खुशी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने एवं सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित किये जा रहे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आमजन के लिये लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। वर्षों से बने हुये आवास का अभियान में घर बैठे पट्टा मिलने ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है।
नगर पालिका वैर में आयोजित शिविर में सुबह सिंह का आवादी में मकान बना हुआ था लेकिन दस्तावेज नहीं होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पडता था। सुबह सिंह को समाचार पत्रों के माध्यम से ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों की जानकारी मिली। नगर पालिका वैर में आयोजित शिविर में सुबह सिंह ने जाकर अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों को बताई। अधिकारियों ने शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करवाकर त्वरित रूप से मकान का स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया।
सुबह सिंह ने बताया कि मकान का आवासी पट्टा मिलने से जरूरत पडने पर लोन ले सकता हूँ और मैं आजीविका सम्बन्धित नया कार्य प्रारम्भ कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता हूँ। इसके लिये उसने सुशासन सप्ताह के तहत चलाये गये अभियान का राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।


