जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, राज्य रैंकिंग सुधार पर दिया जोर

Dec 22, 2025 - 13:39
 0
जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, राज्य रैंकिंग सुधार पर दिया जोर

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग में सुधार के लिए सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए सभी संबंधित विभागों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिला स्तरीय बैठक से पूर्व आंतरिक समीक्षा बैठक कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि स्वावलंबन पोर्टल पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए लंबित कुल 3900 आवेदनों का एक माह में निस्तारण किया जाए। इसके लिए एएनएम को डोर-टू-डोर भेजकर पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सुनिश्चित करें। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाने को कहा गया। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग को पालनहार योजना के अंतर्गत शेष 512 बच्चों का शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को सीएम पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। सीएमएचओ को लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रगति बढ़ाने तथा पोर्टल से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सरकारी कार्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता को संबंधित कार्यकारी एजेंसी से समन्वय कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी विभाग को जिले में सड़क मरम्मत से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र कार्यकारी एजेंसी से भिजवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बीडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत एवं पीएचईडी सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से विकास कार्यों की योजना बनाने को कहा, जिससे राजस्व हानि रोकी जा सके। उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं सीईओ को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का सहयोग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को पंच गौरव कार्यक्रम के तहत पर्यटन स्थल घना पक्षी विहार में सुबह 8 बजे स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक श्रमदान करेंगे। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कार्मिक शपथ लेंगे तथा संबंधित वीडियो एवं फोटो पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सभी विभाग अपने बड़े प्रोजेक्ट, विशेष अभियान, बजट घोषणाओं, विकास कार्यों, योजनाओं एवं नवाचारों की मासिक रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख से पूर्व भेजना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा करते हुए एमबीयू मिशन राजस्थान के तहत 5 से 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में बायोमेट्रिक शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला स्तरीय दूरसंचार समिति, ई-मित्र सोसायटी, आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना, उद्यानिकी विकास समिति, बीस सूत्री कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुल सिंह, डीएफओ चेतन कुमार बी वी, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, सहायक निदेशक लोकसेवाएं भारती भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी एनके वर्मा, जेवीवीएनएल रामहेत मीना, उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................