गोविंदगढ़ में भीषण जाम से लोग परेशान: लोग बोले-कई बार शिकायत की, कोई समाधान नहीं हुआ

Dec 27, 2025 - 07:04
Dec 27, 2025 - 07:09
 0
गोविंदगढ़ में भीषण जाम से लोग परेशान: लोग बोले-कई बार शिकायत की, कोई समाधान नहीं हुआ

अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में इन दिनों भीषण जाम की समस्या से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य बाजार से लेकर बस स्टैंड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भी जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। पूर्व में ऐसी स्थिति में मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही हैं। कस्बे के मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक का छोटा रास्ता तय करने में भी लोगों को काफी समय लग रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने उपखंड से लेकर जिला स्तरीय जनसुनवाई तक अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। उनका कहना है कि अस्थाई अतिक्रमण भी इस समस्या को बढ़ा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................