गुरुमाया भगत जी आश्रम पर 30 से रामायण पाठ, 2 जनवरी को हवन और भंडारा

Dec 26, 2025 - 14:02
 0
गुरुमाया भगत जी आश्रम पर 30 से रामायण पाठ, 2 जनवरी को हवन और भंडारा

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरु माया भक्त मंडल एवं सिद्ध पुरुष स्वर्गीय रंगली भगत महाराज के शिष्यों के द्वारा पूछरी का लौठा स्थित श्री गुरुमाया भगत  आश्रम पर  संत बालक दास महाराज व साधु बाबा एव परशराम भगत के सानिध्य में वर्ष 2025 की विधाई और नववर्ष 2026 के स्वागत में 30 दिसम्बर 2025 से 2 जनवरी तक नववर्ष मिलन कार्यक्रम और सन्त समागम समारोह आयोजित किया जाएगा। सेवक हर सहाय मीणा, लखन सांता, काडू मीणा हिंडोन, राजेश मीणा बामनवास ने बताया कि श्री गुरुमाया भगत जी आश्रम पर 30 दिसम्बर को चार दिवसीय रामायण पाठ, प्रवचन, सन्त दर्शन भजन आदि कार्यक्रम होंगे । दो जनवरी को हवन, सन्त समागम , भंडारा आदि कार्यक्रम होंगे। वृंदावन, काशी, पुरी, आगरा, भरतपुर, मथुरा, ग्वालियर, करौली, दौसा, डीग, धौलपुर, टोंक, अलवर, पुष्कर, जयपुर, अयोध्या आदि स्थान से संत और भक्तगण शामिल होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................