ग्राम पंचायत नाटोज के सरपंच हेमन्त बैरवा को प्रशासक पद पर किया बहाल

Jan 24, 2026 - 15:44
 0
ग्राम पंचायत नाटोज के सरपंच हेमन्त बैरवा को प्रशासक पद पर किया बहाल

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने ग्राम पंचायत नाटौज के निवर्तमान सरपंच एवं पंचायत समिति कठूमर के सदस्य हेमन्त बैरवा को ग्राम पंचायत प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
ग्राम पंचायत के कार्यकलापों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए प्रशासक के सहयोग के लिए एक प्रशासकीय समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत के निवर्तमान उप सरपंच एवं वार्ड पंचों को सदस्य बनाया गया है।
आदेशानुसार प्रशासकीय समिति में वार्ड पंच पूरण बैरवा, गुलाब देवी, रुकमणी, करण सिंह, सुमन, जयराम, प्रेम तथा फूलसिंह योगी उप सरपंच, सुनीता, कमल एवं कृपा देवी को शामिल किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासक एवं प्रशासकीय समिति की कार्यावधि नवनिर्वाचन के पश्चात गठित ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक की तारीख के ठीक पूर्ववर्ती दिन तक रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है