कृषि विधालय को माचाड़ी में यथावत रखने की मांग को लेकर माचाड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले माचाड़ी सफलतापूर्वक बंद

Jan 2, 2026 - 12:19
 0
कृषि विधालय को माचाड़ी में यथावत रखने की मांग को लेकर माचाड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले माचाड़ी सफलतापूर्वक बंद

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ के समीपवर्ती माचाडी कस्बे में स्वीकृत हुए कृषि महाविद्यालय को माचाडी में ही यथावत रखने की मांग को लेकर माचाडी संघर्ष समिति के बैनर तले कस्बा शांतिपूर्ण रूप से पूर्णतया बंद रखकर जुलूस निकाल धरना प्रदर्शन पर बैठकर विरोध जताया। 
संघर्ष समिति से जुड़े विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि 2023 में माचाडी के लिए कृषि महाविद्यालय स्वीकृत हुआ था। जिसे राजनीतिक कारणों के चलते शासन-प्रशासन के द्वारा माचाडी से रैणी के हातोज गांव में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वही इसको लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपे जा चुके है। इसी क्रम में मुख्य बाजार से रैली निकालते हुए रैणी चौराहे पहुंचे। जहां आज धरना प्रदर्शन किया गया है। धरने के दौरान बन्नाराम मीना पहुंचे। जहां उन्होंने आश्वासन दिया की सात दिवस में मांग को पूरा करेंगे।

 सात दिवस में अगर मांग पूरी नही होती है तो वह स्वंय धरने में शामिल होंगे। इस आश्वासन के बाद धरने को स्थगित कर दिया गया है।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वही राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर बुधवार की देर रात्रि आंदोलन समाप्त हुआ था, की वही इसी प्रकार मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................