गायत्री शक्तिपीठ राजगढ़ में मनेगा माता भगवती देवी का जन्मशताब्दी समारोह: युवा और नारी जागरण पर रहेगा विशेष ध्यान
वंदनीय माता भगवती देवी का जन्मशताब्दी वर्ष समारोह: राजगढ़ गायत्री शक्तिपीठ पर 2 से 4 अक्टूबर तक सजेंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता । परम वंदनीय माता भगवती देवी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के पावन अवसर पर माचाड़ी सड़क मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल ने बताया कि माता भगवती देवी का जन्मशताब्दी वर्ष देश-विदेश में अपार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में राजगढ़ में भी शांतिकुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए शक्तिपीठ से जुड़े श्रद्धालु पूरी तन्मयता व समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा:
-
2 अक्टूबर: 'नई पीढ़ी-नई दिशा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक सोच और संस्कार प्रदान करना है।
-
3 अक्टूबर: 'युवा जागरण' कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
-
4 अक्टूबर: 'नारी जागरण' कार्यक्रम के साथ समारोह संपन्न होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन प्रेरक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की है।

