एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, शैक्षणिक यात्रा को संभागीय आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jan 2, 2026 - 12:33
 0
एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, शैक्षणिक यात्रा को संभागीय आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत 10 दिवसीय अंतर राज्य शैक्षिक भ्रमण की संभाग स्तरीय विद्यार्थियों की टीम को संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठोतिया ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शैक्षिक भ्रमण पर जा रहे विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए सभी भ्रमणीय स्थलों को अपनी डायरी में नोट करने के दिशा निर्देश प्रदान करने सहित शुभकामनाएं प्रेषित की। 
संयुक्त निदेशक शिक्षा दलबीर सिंह ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विभिन्न सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य कला और प्राकृतिक धरोहर से सीधे परिचित कराना है, ताकि उनमें व्यक्तित्व विकास के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ सके। 
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र गोपालिया ने बताया कि संभाग स्तर पर शैक्षिक भ्रमण में भरतपुर से 50, धौलपुर से 50, करौली से 50, सवाई माधोपुर  और डीग से 48 विद्यार्थी सहित पांचो जिलों से अलग-अलग बस में विद्यार्थी 2 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक कोटा, उज्जैन महाकालेश्वर, इंदौर, संभाजी नगर एलोरा अजंता की गुफाएं, नासिक, दमन, बीच, अहमदाबाद, स्टैचू ऑफ यूनिटी, गांधी आश्रम, अक्षरधाम मंदिर और भरतपुर आदि जगहों के दर्शनीय स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कर ज्ञान प्राप्त करेंगे। 
ग्रुप एक के प्रमुख दल प्रबंधक अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेडी कार्यालय चंद्रशेखर, द्वितीय गुप के प्रमुख दल प्रबंधक अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेडी कार्यालय विनोद कुमार शर्मा, ग्रुप एक की दल प्रभारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सेवर संगीता फौजदार, ग्रुप 2 की दल प्रभारी प्रधानाचार्य जघीना सोनू सोनी, सदस्य टीम में एसीबीओ कुम्हर राजेंद्र सिंह, विजय सिंह कुंतल दोनों ग्रुपों के साथ सहयोगी सदस्य के रूप में रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................