जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण:सुजानगंगा नहर की सफाई को लेकर जताई नाराजगी

Jun 28, 2025 - 12:15
 0
जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण:सुजानगंगा नहर की सफाई को लेकर जताई नाराजगी

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 

जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी एवं भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी आयुक्त कनिष्क कटारिया ने शनिवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सुजानगंगा नहर की सफाई के लिए रखी मशीन को देखकर नाराजगी जताई। जिला कलेक्टर बोले मशीन घूम रही है लेकिन कचरा नहीं उठा रही है। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) के इंजीनियरों को विकास कार्यों की कमियों के बारे में बताया।

श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कलेक्टर -आयुक्त

जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी आयुक्त कनिष्क कटारिया सबसे पहले श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे । श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए, परिक्रमा लगाई। इसके बाद मन्दिर में चल रहे विकास कार्यों को देखा। श्री बांके बिहारी मंदिर के पश्चात  गंगा मन्दिर पहुंचे जहां चल रहे विकास कार्य में सुधार के निर्देश दिए। इसके पश्चात सुजानगंगा नहर का दौरा करने पहुंचे। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने सुजानगंगा नहर की सफाई के लिए रखी मशीन को देखकर नाराजगी जताई। जिला कलेक्टर ने कहा कि यह मशीन मुझे दिखाने के लिए रखी है।यह सिर्फ घूम रही है कचरा नहीं उठा रही। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को देख जिला कलेक्टर ने इंजीनियरों को काम सुधारने के निर्देश दिये। साथ ही घटिया निर्माण को उखाड़कर दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर बोले -सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे 

जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।देख रहे हैं कि और क्या बेहतर हो सकता है। शहर को संवारने के लिए जो प्लांनिंग हुई है उसे ग्राउंड पर जाकर समझने की कोशिश कर रहे हैं। पहले वाली टीम ने अच्छा काम किया है। पब्लिक को असुविधा कम हो, इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। भरतपुर में विकास के कई काम चल रहे हैं । शहर ज्यादा बड़ा नहीं है इसके कारण लोगों को लग रहा है। जगह जगह गढ्ढे खुदे हुए हैं,खुला पड़ा हुआ है । कार्य को स्पीड देने के लिए यह सब जरुरी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................