रोजगार सहायता शिविर 8 जनवरी को, युवा रोजगार मेले से जुड़कर उठाऐं लाभ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन गुरूवार 8 जनवरी को प्रातः 9ः30 बजे किला स्थित रोजगार कार्यालय में किया जायेगा।
उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि निजी क्षेत्र की कम्पनी एसवीएम न्यूज (एसवीएम बीएसएनएल एफटीटीएच), गर्वित हिन्दुस्तान दैनिक समाचार पत्र, गोपालिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड नेटवर्किंग प्राइवेट लिमिटेड, एसवीएम ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी, अंबुजा फाउंडेशन, एयू फाउंडेशन (एम्पावर प्रगति), पुखराज हेल्थकेयर, रक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड आदि कम्पनियां रोजगार मेले में भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड, बैंकिंग एवं फाइनेंस, इलेक्ट्रिशियन, हॉस्पिटल सैक्टर, प्रोग्राम इंचार्ज, रिसेप्शनिस्ट, मार्केटिंग, मैनेजर, एचआर, ऑफिस बॉय, रिपोर्टर, कम्प्यूटर ऑपरेटर/पेज मेकर, सर्वेयर, हॉकर आदि के विभिन्न पदों हेतु 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई पासआउट, अपेरिंग एवं डिप्लोमा, स्नातक, उच्च स्नातक आदि योग्यताओं तथा आयु 18 से 35 वर्ष होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शिविर में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता के मूल सर्टिफिकेट्स की फोटोप्रति का एक सैट, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आईडी प्रूफ की फोटोप्रति के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होेंने बताया कि अभ्यर्थियों को आने जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।