राजस्थान में 1 दिसंबर से शुरू होगी मंगला पशु बीमा योजना: 21 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क बीमा

Nov 21, 2025 - 13:26
 0
राजस्थान में 1 दिसंबर से शुरू होगी मंगला पशु बीमा योजना: 21 लाख पशुओं का होगा निःशुल्क बीमा

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) ‌‌राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंगला पशु बीमा योजना 2025-26 के तहत पूरे राजस्थान में 21 लाख पशुओं का निःशुल्क बीमा 1 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। योजना का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देना है।

राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय बयाना में तैनात डॉ. गिरीश गोयल ने जानकारी दी कि योजना के तहत 21 नंबर पशुपालकों के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलाई जाएगी। बयाना उपखंड में लगभग 5,000 पशुओं को बीमा दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. गोयल ने बताया कि 1 दिसंबर से 31 मार्च तक हर रेवेन्यू गांव में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पशुओं का रजिस्ट्रेशन व बीमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीमा करवाने के बाद यदि किसी कारण पशु की मृत्यु हो जाती है तो पशुपालक को 40 हजार रुपये तक का मुआवजा मिलेगा।

योजना में निम्न पशुओं का बीमा शामिल है—

* एक जन आधार पर दो भैंसें या दो गायें
* एक जन आधार पर एक भैंस व 10 भेड़ें/बकरियां
* एक जन आधार पर ऊंटों का भी बीमा करवाया जा सकेगा

डॉ. गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पशुपालकों के हित में लाई गई यह योजना बेहद लाभकारी और ऐतिहासिक कदम है। अब तक पशु मृत्यु पर किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलने से पशुपालक परेशान रहते थे, लेकिन इस योजना के लागू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और पशुधन सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

स्थानीय पशुपालकों में योजना को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है और गांवों में शिविर शुरू होने का इंतजार है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................