अवैध वसूली को लेकर भुसावर गेट चौराहे के नाके पर गरमाया माहौल,तनाव के माहौल को लेकर पुलिस ने की समझाइश

Jul 1, 2024 - 09:40
 0
अवैध वसूली को लेकर भुसावर गेट चौराहे के नाके पर गरमाया माहौल,तनाव के माहौल को लेकर पुलिस ने की समझाइश

वैर ,भरतपुर (कोश्लेंद्र दतात्रेय) 

कस्बा वैर के भुसावर गेट चौराहे पर नगर पालिका प्रवेश कर नाका कर्मचारियों के  साथ 2 दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर रविवार को माहौल  तनाव पूर्ण हो गया। पुलिस द्वारा नाका कर्मचारियों  द्वारा दी गई रिपोर्ट का मामला दर्ज कर लिया जबकि दूसरे पक्ष का मामला दर्ज नहीं किया। रविवार को जब नाके के  लोग अन्य लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर चौराहे पर पहुंच गए। 
भुसावर गेट चौराहे पर तनाव का माहौल पैदा हो जाने की सूचना मिलने पर वैर ,भुसावर , हलैना पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समझाइश कर माहौल को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने नाके के कर्मचारियों द्वारा मामला दर्ज करने व स्थानीय लोगों को रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप भी लगाया।

भुसावर गेट चौराहे पर नगर पालिका का प्रवेश कर का नाका है। जहां पर निर्धारित दर से अधिक राशि लेकर प्रवेश कर वसूलने पर शुक्रवार देर रात्रि को  विवाद हुआ था। भुसावर गेट निवासी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से अधिक राशि वसूली।जिसका विरोध करने पर नाके के कर्मचारियों से झगड़ा हुआ। जिसको लेकर दोनो पक्षों ने पुलिस को रिपोर्ट दे दी।पुलिस ने नाका कर्मचारियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली ।लेकिन दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
रविवार को फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। भुसावर गेट चौराहे के स्थानीय वाशिंदे भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय नारायण मीणा सहित वैर भुसावर हलैना पुलिस व क्यूआरटी भी पहुंच गई। लोगों को समझाइश कर मामले को शांत करवाया। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने सहित उचित कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। भुसावर गेट चौराहे पर शांति व्यवस्था बनी रहे।इसको लेकर पुलिस जाब्ता जगह जगह पर लगाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................