लक्ष्मणगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथियों ने किया ट्रॉफी का अनावरण

Jan 3, 2026 - 13:44
 0
लक्ष्मणगढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथियों ने किया ट्रॉफी का अनावरण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। कस्बे के जालूकी रोड स्थित खेल मैदान में चल रही नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को द्वितीय राउंड के तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  सार्वजनिक पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि शर्मा एवं समाजसेवी नेतराम धोलिया शामिल हुए।
आयोजक आसम खेलदार, फिरोज खान शाहिद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक टीमें भाग ले रही हैं। तथा मैचों का सिलसिला पूरे सप्ताह जारी रहेगा। अतिथियों का स्वागत माला और साफा पहनाकर किया गया, वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल अग्रवाल ने किया।
आगामी फाइनल मैच में विजेता और उपविजेता टीमों को दिए जाने वाली ट्रॉफी खेल मैदान पर पहुंची जहाँ पर अतिथियों ने ट्रॉफी का अनावरण किया। ट्रॉफी से लाल कपड़ा हटाकर अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच उत्साह का संचार किया।
इसके बाद अतिथि रवि शर्मा और नेतराम धोलिया ने स्वयं बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर मैचों की शुरुआत की। प्रत्येक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।
इस दौरान भरत पटेल, गुड्डू चौधरी, मोहित बुंदेला, अमन खेलदार, इदरीश, जोंटी मीणा, नूर मोहम्मद, सन्नी सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................