गोग्राम सेवा संघ राजस्थान द्वारा महुवा निवासी अवधेश अवस्थी को बनाया राजस्थान प्रदेश का वरिष्ठप्रदेश उपाध्यक्ष
महुवा (अवधेश अवस्थी) गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान द्वारा गौ सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वालेमहुवा निवासी गो पुत्र अवधेश अवस्थी को गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व सहमति से बनाया गया है गोपुत्रअवधेश अवस्थी को गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संपूर्ण देश सहित राजस्थान के गौ भक्तों गौशाला संचालकों गो प्रेमियों द्वारा खुशी जताते हुए गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के समस्त पदाधिकारी मार्गदर्शन मंडल के साधु संतों का आभार जताते हुए मिठाई बांट कर गोपुत्र अवधेश अवस्थी का माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया
गो ग्राम सेवा संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच चूरू ने बताया किगौ ग्राम सेवा संघ राजस्थानद्वारा संघ के मार्गदर्शक नरपत सिंह शेखावत , नवरंग लाल से विचार- विमर्श के बाद में गो ग्राम सेवा संघ राजस्थानने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश संरक्षक मंडल, प्रदेश परामर्श मंडल और प्रदेश मार्गदर्शक मंडल की घोषणा की। गौ ग्राम सेवा संघ की प्रदेश समिति में प्रदेश संरक्षक मंडल में पूज्य संत, महंत, महामंडलेश्वर का पावन सानिध्य,व आशीर्वाद रहेगा और संघ के मार्गदर्शक मंडल में संघ के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ व विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा को पोषित करने वाले वरिष्ठ गौ भक्त,गौ सेवक, गौशाला संचालकों का मार्गदर्शन रहेगा, और पंचगव्य उत्पादन, जैविक कृषि, गौशाला, गोवंश व गोवंश चिकित्सा आदि के विशेषज्ञों का परामर्श मंडल बनाया गया है।
वह पूरे राजस्थान के लगभग सभी जिला मुख्यालय से सक्रिय गौशाला संचालकों का प्रदेश कार्य समिति व कार्यकारीणी मैं समावेश करते हुए गठन किया गया है। गोपुत्र अवधेश अवस्थी नेगौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के साथ जुड़े पूज्य संतवृंद, गौशाला संचालक, वरिष्ठ जन, सक्रिय गो भक्त, गो सेवकों,को नये दायित्व देने के लिएके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत-बहुत बधाईयां देते हुए सभी का धन्यवाद दिया
इस अवसर पर गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने कहा किआप सबके साथ गौ माता के आशीर्वाद से आप सभी गौ भक्तों ने आप हम सब के राजस्थान की गौशालाओं के लिए सक्रिय प्रतिनिधि संगठन"गौ ग्राम सेवा संघराजस्थान""
का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुझे जैसे छोटे से गांव केगोसेवक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है उसके लिए में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत करते हुए आप सबको पूरे मन कर्म वचन से विश्वास दिलाता हूं कि आपने जो मुझे जिम्मेदारी सोपी है उसे मैं तन मन धन से पूर्ण करते हुए गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के साथ राजस्थान गो सेवा संघ की विचारधारा को सभी गो भक्तों, गोप्रेमियों, गौशाला संचालकों, गो पालकों, तक पहुंचाने का कार्य जीवन के अंतिम समय तक गौ माता के साथ आप सबके प्रेम आशीर्वाद से करूंगा


