राजस्थान सरकार की मजबूती के लिए गंगाजल लेने के लिए गणेश मंदिर से कावड़ दल हुआ रवाना

Jul 19, 2025 - 12:32
 0
राजस्थान सरकार की मजबूती के लिए गंगाजल लेने के लिए गणेश मंदिर से कावड़ दल हुआ रवाना

अलवर जिले के कठूमर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गणेश मंदिर महंत अशोक भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र से डाक कावड़,रथ कावड़ व पैदल कांवड़ लेने जाने के लिए श्रद्धालुओं में श्रद्धा भक्ति के साथ जुनून छाया हुआ है। वही शनिवार को कस्बे के युवाओं का एक कावड़ दल राजस्थान में भजनलाल सरकार की मजबूती की कामना के साथ गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। भजनलाल सरकार की मजबूती हेतु हरिद्वार से गंगाजल लाकर के महादेव का रुद्री पाठ के साथ अभिषेक किया जाएगा। इससे पूर्व झोपड़ी वाले सीताराम जी मंदिर के महंत पंडिताचार्य मनोज भारद्वाज के द्वारा विधि विधान से कांवड़ियों की पूजा अर्चना कराई गईं उनका व मोटरसाइकिलों का पूजन कर रवाना किया गया। इस दौरान युवा समाजसेवी सोमेश्वर चौधरी के सानिध्य में मनोज खंडेलवाल,सोनू खंडेलवाल सुमित सोनी आदि के द्वारा पुष्प वर्षा की गई। कावड़ दल में महेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, देव भारद्वाज, सुनील पटवारी, जगदीश साहू, लोकेश साहू, विष्णु साहू, प्रशांत कूलवाल  आदि रवाना हुए। 
कावड़ियो ने बताया कि भोलेनाथ की कावड़ लेने जा रहे हैं  भजनलाल सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है युवाओं को रोजगार मिल रहा है हम यह संकल्प लेकर जा रहे हैं कि भजनलाल सरकार का भरोसा कायम रहे मजबूती के साथ बनी रहे और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ती रहे।

  • अशोक भारद्वाज 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................