लादूवास-मालेरा पुलिया क्षतिग्रस्तः ग्रामीणों का घटिया निर्माण का आरोप, छह माह में ही टूटी

Jan 6, 2026 - 02:40
Jan 6, 2026 - 02:40
 0
लादूवास-मालेरा पुलिया क्षतिग्रस्तः ग्रामीणों का घटिया निर्माण का आरोप, छह माह में ही टूटी

 बानसूर (भारत कुमार शर्मा) विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर इलाके में गढ़ी से लादूवास मालेरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण पुलिया टूट गई, जिससे राहगीरों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले इस पुलिया का निर्माण किया गया था, लेकिन निर्माण में अनियमितताओं के चलते यह मात्र छह माह में ही क्षतिग्रस्त हो गई। उनका आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से गुणवत्ता से समझौता किया गया। 

पुलिया टूटने के बाद कई बार प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन डेढ़ साल से कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीण पप्पू राम ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश के दौरान केवल मिट्टी के कट्टे लगाकर अस्थायी मरम्मत की गई थी, जिससे समस्या कुछ समय के लिए टल गई। यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है, जिस पर भारी वाहनों, स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों का नियमित आवागमन रहता है, ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने पुलिया की तत्काल मरम्मत या पुनर्निर्माण और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं विभाग के एईएन शेरसिंह मीणा ने बताया कि खेतों से आने वाले पानी से नुकसान हुआ है और स्वीकृति मिलते ही दीवार का निर्माण कराया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है