भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर देवड़ा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल

Oct 18, 2023 - 10:11
 0
भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर देवड़ा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल

सिरोही (राजस्थान/ रमेश सुथार) राजस्थान विधानसभा से पहले कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवम् पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह देवड़ा सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया।
देवड़ा के भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचने पर भाजपा पधाधिकारियो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, कमलेश दवे ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।
देवड़ा ने कहा कि जिले में कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। पार्टी के नेताओं ने रीति नीति को दरकिनार कर दिया है।सिरोही जिले में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस को बिल्कुल ही समाप्त कर दिया है।कांग्रेस में केवल अब जो निर्दलीय विधायक की चापलूसी करता है उसी को आगे बढ़ाया जाता है। जिला परिषद चुनावो मे भी कांग्रेस के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं के टिकट काटकर लोढ़ा के चापलूसी करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिए गए जिसके कारण पूरी कांग्रेस जिले भर में खत्म हो चुकी है।
सिरोही में निर्दलीय विधायक की तानाशाही के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता हताश व निरास हो चुके है। निर्दलीय विधायक की तानाशाही एवं भ्रष्टाचार के कारण मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं।
 उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता हिन्दुत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी भी करते रहते हैं। ऐसे में इस संगठन को छोड़ने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आज सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बीजेपी जॉइनिंग की है और कुछ ही समय में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा से त्रस्त कांग्रेस के काफी नेता बीजेपी को जॉइनिंग करेंगे।अबकी बार लोढ़ा को भारी मतों से हराकर सिरोही विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाएंगे।
भाजपा के वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान को कुशासन, भ्रष्टाचार,महिला अत्याचार, दलितों पर अत्याचार, पेपर लीक मामले जैसे कहीं अन्य मामले को लेकर अब राजस्थान की जनता मानस बना चुकी है और आने वाले पच्चीस नवंबर को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल,जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह माड़ानी,नारायण देवासी,गंगा सिंह राठौर,विधानसभा प्रभारी किरण राजपुरोहित,प्रधान हसमुख मेघवाल,विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा,तीर्थ गिरी जी महाराज,रोहित खत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु वसिष्ठ,गोपाल माली,अमराराम प्रजापत,मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर,नरपत सिंह राडबर,लोकेश खंडेलवाल,जिला एवम मंडल पधाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................