केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 13 जनवरी को अलवर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर, करेंगे कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Jan 12, 2026 - 14:47
 0
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव 13 जनवरी को अलवर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर, करेंगे कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

खैरथल  (हीरालाल भूरानी ) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव मंगलवार (13 जनवरी) को अपने संसदीय क्षेत्र अलवर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय वन मंत्री दोपहर 12 बजे भिवाड़ी मोड़ सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे गांव गहनकर स्थित बाबा कमल नाथ आश्रम, दोपहर 2 बजे मारुत नंदन फैक्ट्री के पास, खैरथल में बाबा बंदा सिंह बहादुर बाइपास का शिलान्यास तथा दोपहर 2:10 बजे होटल ग्रीनलैंड, खैरथल में रेलवे ओवरब्रिज, जल परियोजना कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है।
इसके अलावा दोपहर 3:30 बजे खैरथल स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम, सायं 4 बजे आदर्श कॉलोनी, आनंद नगर, खैरथल में गुरु मंगल गिरि संन्यास आश्रम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं सायं 5:15 बजे कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीआईआईए कार्यालय में भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................