मौजपुर: जैमल खान की यादगार में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम मौजपुर में आज शनिवार को जैमल खान की यादगार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 81 यूनिट रक्तदान किया गया जैमल मेडिकल द्वारा सभी रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर आयोजक मनीष खान ने बताया कि शिविर प्रभारी डॉ रूपेंद्र शर्मा डॉक्टर कपिल शर्मा डॉक्टर राशिद खान सुपर हॉस्पिटल अलवर शकील अहमद आरिफ खान नर्सिंग ऑफिसर शाहरुख खान प्रदीप जैन पूर्व जिला मंत्री भाजपा संजीव कटारा मंडल अध्यक्ष भाजपा रामेश्वर जैन पूर्व सरपंच मौजपुर समीर खान फौजी सरफुद्दीन फौजी नूरुद्दीन डायरेक्टर हाजी 8 नवीन सैनी धर्मेंद्र सैनी नानक चंद अजहरुद्दीन शाहबाज आदि मौजूद रहे ।
कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम वासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी रक्त वीरों को अल्पाहार की व्यवस्था मास्टर मुस्ताक खान शमशेर खान द्वारा की गई।