नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस पार्टी टिकट के दावेदारों से बुधवार को लेगी बायोडाटा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्रीय विधायक मांगे लाल मीणा एवं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रभारी योगेश मेहता बुधवार को सुबह 11 से 1 बजे तक नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए टिकट की दावेदारी करने वाले लोगों से बायोडाटा लेंगे।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष छोटेलाल मास्टर ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी स्तर पर संभावित प्रत्याशियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी के तहत पार्षद पद के लिए टिकट मांगने वाले इच्छुक दावेदार बुधवार को अपना बायोडाटा प्रस्तुत करेंगे। पार्टी द्वारा दावेदारों की सक्रियता, संगठन में भूमिका एवं क्षेत्र में जनसंपर्क सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी।

