केरवावाल में 14 जून को डॉ. भीमराव अंबेडकर व तथागत बुद्ध की प्रतिमा का होगा अनावरण
अलवर (कमलेश जैन) मालाखेड़ा कस्बे के समीपवर्ती गांव केरवावाल डूंगरी के पास डॉ. बी.आर. अंबेडकर विकास समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 2 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के सचिव अनिल जोनवाल ने बताया है कि कार्यक्रम के तहत 13 जून 2026, शनिवार रात 8 बजे से विशाल भीम जागरण होगा।इसके अगले दिन 14 जून 2026, रविवार सुबह 10 बजे डॉ. बी.आर. अंबेडकर एवं तथागत बुद्ध भगवान की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रिय मंत्री भूपेन्द्र यादव,सांसद भजनलाल जाटव,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,जयराम जाटव, दौसा विधायक डॉ. सी. बैरवा, मांगेलाल मीणा,रामगढ़ विधायक सुखवन्त,मूलचंद डीगवाल, वीरवती एवं दौलतराम,एड.नवल सिंह सहित शिवलाल गुर्जर उपस्थित रहेंगे।समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


