मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कठूमर ब्लॉक में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन मंडलो में पहुँच कर बैठक आयोजित की

Jan 21, 2026 - 13:51
 0
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कठूमर ब्लॉक में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन मंडलो में पहुँच कर बैठक आयोजित की

कठूमर (दिनेश लेखी) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कठूमर के तत्वाधान में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बुधवार को भरतपुर सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव संजना जाटव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कठूमर के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मंडलो में पहुंचकर ग्राम वासियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
कठूमर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजवीर चौधरी ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के मूल स्वरूप को खत्म कर योजना को कमजोर करने के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम काम के अधिकार की रक्षा हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मंडल इंदिरा कॉलोनी, दयालपुरा, तसई, टीकरी, तुषारी, बराड़ा, सोख, रेटा, दुधेरी में बैठक आयोजित की गई।  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।
इस मौके पर कठूमर विधानसभा प्रभारी पंडित सुरेश पूंछरी, प्रदेश महिला ओबीसी सचिव नीमा चौधरी मानखेडा, पीसीसी सदस्य  जयप्रकाश दक्षित, मंडल अध्यक्ष तेजसिंह, बनवारी ठेकेदार, कुलदीप चौधरी कठूमर, कुलदीप तोंगर, भोलूराम, जुम्मा खान, हरिचंद इंद्रा कॉलोनी आदि कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। उन्होने  ग्राम नाहर खोहरा, निठारी, खोह, सौंख, तुसारी, बराडा आदि मनरेगा कार्यस्थल पर पहुँचकर श्रमिको से सीधा संवाद किया।
इस मौके पर सांसद ने कार्यस्थल पर श्रमिकों से संवाद करते हुए मनरेगा योजना की वर्तमान स्थिति, श्रमिकों की समस्याओं, मजदूरी भुगतान, कार्य उपलब्धता एवं अन्य जमीनी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रमिकों ने अपनी पीड़ा, अपेक्षाएँ और सुझाव खुलकर रखे।  इस दौरान सांसद ने श्रमिकों को आश्वस्त करते हुये कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और इस जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................