बावड़ी से भगत सिंह सर्किल मालाखेड़ा रोड पर दिए गए अतिक्रमण हटाने के नोटिस को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा

Jan 21, 2026 - 13:57
Jan 21, 2026 - 13:58
 0
बावड़ी से भगत सिंह सर्किल मालाखेड़ा रोड पर दिए गए अतिक्रमण हटाने के नोटिस को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ के द्वारा दिनाक 19 जनवरी को बावड़ी से भगतसिंह सर्किल तक  आवासीय मकान मालिकों एवं दुकानदारों को नोटिस देकर पांच दिवस में स्वत ही अतिक्रमण मानते हुए हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। अगर 5 दिवस बाद स्वत ही अतिक्रमण को नही हटाया जाता है तो नगरपालिका के द्वारा समयावधि निकल जाने के बाद  कारवाई की जाएगी।
नगरपालिका के द्वारा नोटिस जारी करने के बाद आज राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीना के नेतृत्व में पीड़ित ग्रामीणों का एक शिष्ट मंडल उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी से मिला और दिए गए नोटिसों को जनहित में निरस्त करने की मांग रखी गई। इसके तहत नगरपालिका ने नियम विरुद्ध लाल निशान लगाकर अतिक्रमण चिन्हित कर दिया गया। जबकि ग्रामीणों के पास व्यापरियो के पास इनके रजिस्ट्री, पट्टे जो कि पूर्व ग्राम पंचायत के द्वारा जारी किए गए है। तथा सैकड़ो वर्षो पुरानी पुश्तेनी जमीन है। जो की वर्षो से उन पर काबिज है। तथा पूर्व ग्रामीणों के द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है जिस पर माननीय न्यायालय का स्टे लगा हुआ है एवं परिवाद विचाराधीन है।

 अगर नगरपालिका इस पर कार्यवाही करती है तो हाई कोर्ट के आदेशों की खुल्ली अवहेलना होगी। इन नोटिसों को नगरपालिका के द्वारा शिष्ट मण्डल के द्वारा वापिस किये जाने की मांग रखी गई। इस अवसर पर मेव बोर्डिंग के सदर छोटेलाल मास्टर, पूर्व सरपंच मंगतूराम विजय, गणेश इन्दोरिया, मंगतूराम साहू, राजू जांगिड़, सौम्य जांगिड़, विपिन झालानी, हुकम जांगिड़, डालचंद जांगिड़, कैलाश साहू, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश जैन, रफीक खान, इकबाल खान,रामेश्वर खिंची आदि उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................