जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ निजी विद्यालय हुए लामबद्ध
डीग (नीरज जैन)।डीग जिले के करीब एक सो निजी विद्यालय संचालक गुरुवार को स्कूल शिक्षा परिवार संभाग भरतपुर के संभाग प्रभारी उदयभान शर्मा के नेतृत्व सत्र 2025 -26 में आर टी ई शैक्षणिक सत्यापन जांच के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीग की हठधर्मिता के मुद्दे को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय पहुंचे लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी मनोज खुराना अपने कार्यालय में नहीं मिले। इसके बाद सभी निजी विद्यालय संचालकों ने जिला कलेक्टर उत्सव कौशल को ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा व्यक्त की ।उन्होंने 2025 -26 के शैक्षणिक सत्यापन की पुष्टी कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 3 दिवस में सभी निजी विद्यालयों की छुट्टी कर के आंदोलन किया जावेगा।
निजी विद्यालय संचालक ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा है कि निजी विद्यालयों के सत्र 2025-26 में आरटीई शैक्षणिक सत्यापन जाँच को बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीग गैर नीतिगत तरीके से निरस्त किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी का कार्य केवल सत्यापन दल द्वारा प्रस्तुत की गई जाँच की पुष्टि करना होता है और फीस वृद्धि का अधिकार केवल एस एल एफ सी समिति के पास है। निजी विद्यालय संचालकों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा निदेशालय के आदेशों की प्रति भी सौंपी जा चुकी है, लेकिन न जाने किस मंशा के कारण उनके द्धारा शिक्षा निदेशालयों के आदेशों की धज्जियाँ जानबूझकर और व्यक्तिगत रूप से उड़ाई जा रही हैं।जिसका अधिकार इनको नहीं है।