नगरपालिका क्षेत्र के मानखेडा में एफएसटीपी प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों की प्लांट का स्थान बदलने की मांग

Jan 23, 2026 - 05:07
 0
नगरपालिका क्षेत्र के मानखेडा में एफएसटीपी प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन,  ग्रामीणों की प्लांट का स्थान बदलने की मांग

कठूमर (दिनेश लेखी) नगरपालिका क्षेत्र के  मानखेडा गांव में लगभग दस करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) को लेकर गुरूवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्लांट का स्थान बदलने की मांग की। और वहां काम कर रहे श्रमिकों को भगा दिया और टैंट आदि भी गिरा दिये गये। इधर मौके पर पहुंचे नगरपालिका कर्मचारी भी कुछ नहीं कर पाये।
इस मौके पर विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित प्लांट से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ेगा, भूजल स्रोत दूषित होने की आशंका है तथा स्कूल मार्ग पर स्थित होने से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होगा।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी विरोध के चलते कार्य रुकवाया गया था, लेकिन दोबारा निर्माण की कोशिश से आक्रोश बढ़ गया। 

जानकारी के अनुसार मानखेडा में 16 जनवरी से इस प्लांट का काम शुरू हुआ था और छह सात दिन काम शांति से चल रहा था लेकिन ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर इस प्लांट के काम को रूकवा दिया था। और ठेकेदार के श्रमिकों को कठूमर नगरपालिका क्षेत्र के  मानखेडा गांव में प्रस्तावित एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) को लेकर गुरूवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर प्लांट का स्थान बदलने की मांग की।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित प्लांट से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ेगा, भूजल स्रोत दूषित होने की आशंका है तथा स्कूल मार्ग पर स्थित होने से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होगा।
सूचना मिलने पर नगरपालिका से संविदा कर्मचारी ब्रजमोहन शर्मा, स्टोर कीपर विक्रम सिंह , एस आई कपिल, जीतू आदि मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों को समझाइश करने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीण ने कहा यहां प्लांट नहीं बनने देने देंगे। और ग्रामीणों की कड़ी नाराजगी को देखकर नगरपालिका कर्मचारी वापिस आ गए।
प्लांट के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था लेकिन कुछ ग्रामीणों ने गलतफहमी के चलते गुरुवार को विरोध करके काम रूकवा दिया।

विक्रांत शर्मा ईओ नगरपालिका कठूमर का क्या कहना है कि- एफएसटीपी प्लांट के लगने से किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। ग्रामीण को आस पास के शहरों के प्लांट का अवलोकन के लिए भी कहा गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है