राधा स्वामी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Jan 5, 2026 - 13:39
Jan 5, 2026 - 14:01
 0
राधा स्वामी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

नगर (दिनेश लेखी)। राधा स्वामी पी. जी. कॉलेज नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा सोमवार को स्थानीय काँलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. दीपक सुमन, सुहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय डीग, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डा. लोकेश कुमार शर्मा एवं अध्यक्षता डा. तेज प्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्षा दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्णप कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
मुख्य अतिधि अन्दीपक सुमन ने एनएमएस की स्थापना, उद्देश्य, एनएमएस चक, उद्देश्य वाक्य आदि के स्वरूप  में विस्तार पूर्वक बत‌लाया। प्रबंधक डॉ लोकेश कुमार शर्मा ने सात दिवसीय शिविर की शुभकामनाओं के साथ बताया कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी राष्ट्र सेवा से जुड़े और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान है। युवा देश के कर्णधार होते है सशक्त युवाओं से देश शक्तिशाली बनता है।
इसके पश्चात कार्यक्रम प्रभारी डा० तेजप्रकाश शर्मा ने सात दिवसीय शिविर के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की एवं इसके आयोजित होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय व्याख्याता संदीप कुमार, लोकेश कुमार, इंदिरा देवी, पीयूष सैनी आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन कार्यकम अधिकारी प्रहलाद सिंह ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................