खनिज न्यास प्रतिष्ठान की गवर्निंग काउंसिल की बैठक
भरतपुर,(विष्णु मित्तल) प्रधानमंत्री खनन क्षेत्र कल्याण योजना अन्तर्गत खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं व्यक्तियों के कल्याणार्थ गठित जिला खनिज न्यास प्रतिष्ठान की गवर्निंग काउंसिल की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुलसिंह ने बताया कि खनन प्रभावितों क्षेत्रों में विद्यालयों के कक्षा कक्षों की मरम्मत व नवीन कक्षा निर्माण के कार्य प्रमुखतः लिये गये। इसके अलावा इको टयूरिज्म, राजीविका के तहत सीएलएफ बिल्डिंग निर्माण कार्य, चिकित्सा क्षेत्र में उपकरण, सडक निर्माण एवं पर्यटन विकास के कार्य इत्यादि से सम्बंधित लगभग 16 करोड के कार्य अनुमोदित किये गये। बैठक में सांसद श्रीमती संजना जाटव, विधायक बयाना डॉ. ऋतु बनावत, उप वन संरक्षक प्रमोद कुमार धाकड, कोषाधिकारी डॉ.लोकेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर, जल संसाधन बनैसिंह अधीक्षण अभियन्ता, जिला परियोजना समन्वयक राजीविका भारती भारद्वाज आदि सदस्यों ने भाग लिया।