बसंत पंचमी पर ब्रज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jan 23, 2026 - 13:24
 0
बसंत पंचमी पर ब्रज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अलवर (अनिल गुप्ता) बसंतोत्सव ब्रज का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है बसंत पंचमी के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाती है वृंदावन स्थित प्रसिद्ध टेढ़े खंबे वाले मंदिर जिसे शाहजी मंदिर भी कहा जाता है वहां बना बसंती कक्ष श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र है यह कक्ष वर्ष में केवल एक ही दिन बसंत पंचमी के अवसर पर दर्शन के लिए खोला जाता है इस दुर्लभ दर्शन के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं ।
बसंती कक्ष में दिव्य सिंहासन पर राधा कृष्ण को पीले वस्त्रों में विराजमान कराया जाता है विदेशी झालरों आकर्षक लाइटिंग और फूलों की सजावट से पूरा कक्ष बसंत ऋतु का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है जिसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं मंदिर के गोस्वामी प्रशांत शाह ने बताया कि बसंती कक्ष का निर्माण वर्ष 1863 में लखनऊ के नवाब फुंदनलाल शाह और कुंदन लाल शाह द्वारा कराया गया था यह कक्ष मंदिर के ऋतुराज भवन में स्थित है और इसकी सजावट मौसम के अनुसार की जाती है कमरे के बीच इटली से लाए गए पत्थरों से बने फव्वारे विशेष आकर्षण हैं बसंत पंचमी के दिन श्री राधारमण ठाकुर के विशेष दर्शनों के लिए श्रद्धालु यहां मन्नतें मांगने आते हैं मान्यता है कि इन दर्शनों से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................