राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीमका जोहड़ा (छापोली) में भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती ग्राम नीमकाजोहड़ा में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी छापोली प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता तथा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय बृजलाल उपस्थित रहे l मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सहयोग करने वाले भामाशाह पुजारी रामदास वैष्णव का शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा व माला पहनकर सम्मान किया गया l विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल मीणा तथा अध्यापिका कमला देवी सैनी के द्वारा रामजी दास वैष्णव का स्वागत किया गया l
विद्यालय प्रांगण में इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l ग्रामीणों को संबंध करते हुए प्रधानाचार्य ने बताया कि पुजारी रामदास वैष्णव का विद्यालय में काफी सहयोग रहता है l विद्यालय के लिए उनके पिता भगवान दास ने विद्यालय भवन बनाने के लिए आजीविका जमीन विद्यालय के दान की थी और उसके बाद में और भूमि की आवश्यकता पड़ने पर करीब 25 साल पहले रामदास ने भी विद्यालय भवन से लगती हुई अपनी भूमि में से आदि विवाह जमीन विद्यालय भवन हेतु दान करके बहुत बड़ा पुण्य किया है l
25 साल से निरंतर वैष्णव हर साल 15 अगस्त 26 जनवरी के उत्सवों पर विद्यालय के बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं और मिठाई तथा नगद पुरस्कार और इनाम इनके द्वारा वितरित किया जाता है l राम जी दास वैष्णव विद्यालय के सभी बच्चों को सर्दी के मौसम को देखते हुए जूते पुरस्कार स्वरूप वितरित करेंगे और इनके साथ ही विद्यालय परिवार में पधारे हुए भामाशाह झाबरमल मीणा सभी विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों को स्वेटर करेंगे l
इस दौरान विद्यालय में ग्रामीण सांवरमल वर्मा, कौशल्या स्वामी, शोलाराम वर्मा, तानिया स्वामी, लोकेश कुमार मीणा, पवन कुमार स्वामी, अशोक कुमार मीणा टोडपुरा , सोनाक्षी , हिमांशी मीना टोडपुरा, नैना स्वामी ,मोहनलाल गुर्जर, सपना स्वामी, सूंडारामजी सैनी , हिमांशु स्वामी सहित काफी ग्रामीण उपस्थित रहे l