लायंस क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह सोमवार को होगा आयोजित

Jul 27, 2025 - 12:58
 0
लायंस क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह सोमवार को होगा आयोजित

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) लायन्स क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का सोमवार को शपथग्रहण समारोह प्रांतपाल एम जे एफ लायन सुधीर वाजपेयी के मुख्य आतिथ्य में टहला बाईपास पर स्थित एक निजी रिसोर्ट में सांयकाल पांच बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक लायन एम खेमसिंह आर्य एवं लायंस क्लब राजगढ़ के अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह में पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ डाक्टर देवेन्द्र मदान नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथग्रहण कराएंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन ऋषि फतेपुरिया, जोन चेयरपर्सन गायत्री सेठी एवं मुख्य वक्ता पूर्व प्रान्त पाल पीएमजेएफ लायन सुमेर जैन होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................