​देवरिया: होटल में चल रहे 'गंदा धंधा' का भंडाफोड़, छापेमारी में 7 जोड़े गिरफ्तार, होटल सील

Jan 28, 2026 - 06:30
 0
​देवरिया: होटल में चल रहे 'गंदा धंधा' का भंडाफोड़, छापेमारी में 7 जोड़े गिरफ्तार, होटल सील

​बैतालपुर (देवरिया/ शशि जायसवाल): उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार दोपहर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित 'शिवांश होटल' पर पुलिस ने अचानक छापेमारी की, जिससे वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 7 युवक और 7 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।

​गुप्त सूचना पर सीओ के नेतृत्व में पड़ा छापा
​बैतालपुर उपनगर के बीचों-बीच स्थित इस होटल में लंबे समय से अनैतिक कार्यों की शिकायतें मिल रही थीं। सटीक सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुमार पांडे के निर्देश पर सीओ रुद्रपुर हरिओम यादव और महिला थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की अचानक दस्तक से होटल के भीतर अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

​1500 रुपये में दो घंटे का खेल
​पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पकड़े गए जोड़ों ने कबूल किया कि होटल में कमरे की बुकिंग सामान्य तौर पर नहीं, बल्कि घंटों के हिसाब से होती थी। 2 से 3 घंटे के लिए 1500 रुपये वसूले जाते थे। होटल के कमरों और आसपास से भारी मात्रा में संदिग्ध व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जो यहां चल रहे गलत कार्यों की पुष्टि करती है।

​पकड़े गए लोगों का विवरण - ​गिरफ्तार किए गए युवक और युवतियां अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं:

  • ​युवक: सलेमपुर (2), गौरी बाजार (1), बहराइच के मोतीपुर (1), दिल्ली (1) समेत कुल 7 युवक।
  • ​युवतियां: गौरी बाजार (2), तरकुलवा (1), बरहज (1), रुद्रपुर (1), सलेमपुर (1) और गोरखपुर के बड़हलगंज (1) की रहने वाली हैं।

​होटल सील, रजिस्टर जब्त
​छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल के रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। देर रात महिला थाने पहुंचे एसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है