क्षत्रिय महासमागम की तैयारियां तेज, आमंत्रण यात्रा गोविंदगढ़ पहुंची: पीले चावल बांटे, दस जिलों से जुटेंगे लाखों समाजबंधु

Jan 29, 2026 - 10:55
 0
क्षत्रिय महासमागम की तैयारियां तेज, आमंत्रण यात्रा गोविंदगढ़ पहुंची: पीले चावल बांटे, दस जिलों से जुटेंगे लाखों समाजबंधु

गोविन्दगढ (अलवर) पूर्वी राजस्थान में सामाजिक एकता, लोकतांत्रिक सशक्तिकरण तथा शिक्षा-रोजगार और ईडब्ल्यूएस से जुड़े अधिकारों को लेकर सामाजिक एकता मंच द्वारा आयोजित पूर्वी राजस्थान क्षत्रिय महासमागम की तैयारियों को लेकर आमंत्रण अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में आमंत्रण यात्रा गोविंदगढ़ पहुँची, जहां राजपूत समाज के लोगों को महासमागम में सहभागिता के लिए पीले चावल वितरित किए गए। हरि सिंह सोलंकी ने बताया कि घने कोहरे और कड़ाके की शीतलहर के बावजूद मंच के ध्वजवाहक पूर्वी राजस्थान के दस जिलों में घर-घर पहुँचकर समाजबंधुओं को आमंत्रण दे रहे हैं।

गोविंदगढ़ कस्बे में आमंत्रण यात्रा को लेकर समाज में उत्साह देखा गया। आयोजको  ने बताया कि ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाजबंधु 1 फरवरी को खेड़ली पहुँचेंगे।
मुख्य ध्वजवाहक शक्ति सिंह बांदीकुई के अनुसार यह महासमागम सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने, लोकतंत्र में मजबूत भागीदारी, शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर, ईडब्ल्यूएस से जुड़े अधिकारों तथा समाज के गौरवशाली इतिहास के स्मरण को समर्पित रहेगा तथा वर्षों बाद एक मंच पर इतने बड़े स्तर पर समाज का एकत्र होना इसे ऐतिहासिक बनाएगा। इस दौरान हरि सिंह सोलंकी, धनवीरसिंह, भानु राघव सत्येंद्र सिंह दीप सिंह सहित राजपूत समाज की बंधु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है