गोविन्दगढ़ में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के लिए भर्ती शिविर आयोजित

Jan 29, 2026 - 10:53
Jan 29, 2026 - 13:12
 0
गोविन्दगढ़ में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के लिए भर्ती शिविर आयोजित

गोविन्दगढ़, (अलवर) भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविर का आयोजन पंचायत समिति परिसर में किया गया।

  सीनियर भर्ती अधिकारी फैजल खान सहायक भर्ती अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी के 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही आयु 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 से 170 सेमी तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को 10वीं व 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रमाण पत्र के साथ उन्हें भारत सरकार व राजस्थान सहित देश के विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक, ऐतिहासिक व निजी क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें जोधपुर एम्स, भानगढ़ किला, चित्तौड़गढ़ व कुंभलगढ़ किला, जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताजमहल, मारुति गुजरात, हिंदुस्तान जिंक, मेट्रो, एयरपोर्ट, अस्पताल, धार्मिक स्थल व औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है