अलवर में महिला को मेवात विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर 1.24 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनीतिक पदों पर नियुक्ति और मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी

Mar 2, 2024 - 04:30
 0
अलवर में महिला को मेवात विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर 1.24 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जयपुर (राजस्थान) पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच टीम ने 50 हजार रुपए के इनामी ठग को गिरफ्तार किया है। जो राजनीतिक पदों पर नियुक्ति और मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में पिछले 7 सालों से फरार था। अलवर के एनईबी थाने में दर्ज 1.24 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में CID क्राइम ब्रांच ने जांच कर शातिर ठग को मुम्बई से पकड़ा है।

एडीजी (क्राइम) दिनेश एम एन ने बताया- 1.24 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में दिल्ली के पश्चिम विहार के रहने वाले आरोपी पीयूष भारत सैनी पुत्र रमेश चंद्र को गिरफ्तार किया है। जो 7 साल से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी के 16 मामले दर्ज हैं।

दिनेश एमएन ने बताया- लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी पीयूष सैनी की गतिविधियों पर क्राइम ब्रांच की टीम नजर रखे हुई थी। इस टीम का निर्देशन आईजी क्राइम प्रफुल्ल कुमार कर रहे थे। इस दौरान डीआईजी योगेश यादव को आरोपी के मुंबई एयरपोर्ट पर होने की सूचना मिली। उन्होंने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से कॉन्टेक्ट कर आरोपी को पकड़ा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है