'हमारा विद्यालय कैसा हो?' विषय पर नांगल खानजादी में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jan 30, 2026 - 02:57
 0
'हमारा विद्यालय कैसा हो?' विषय पर नांगल खानजादी में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) मेवात एजुकेशन ग्रुप के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल खानजादी में “हमारा विद्यालय कैसा हो?” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें अपने विद्यालय के प्रति जागरूक बनाना था। छात्रों ने अपने निबंधों के माध्यम से विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षा व्यवस्था, खेलकूद सुविधाओं एवं भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 30 जनवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं मेवात एजुकेशन ग्रुप के सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम पंचायत नांगल खानजादी का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है