ग्राम रथ अभियान से महताब को मिला स्वामित्व का अधिकार अब आसान होगा ऋण प्राप्त करना

Apr 30, 2026 - 20:56
 0
ग्राम रथ अभियान से महताब को मिला स्वामित्व का अधिकार  अब आसान होगा ऋण प्राप्त करना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विधानसभा क्षेत्र भरतपुर में संचालित एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत गुरूवार को सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हथैनी में शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।
 ग्राम पंचायत हथैनी निवासी महताब पुत्र राधाचरण को लम्बे समय से बैंक से ऋण लेने में काफी समस्या आ रही थी। गुरूवार को हथैनी में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में पट्टे के लिए आवेदन किया। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से रामवती के पट्टा आवेदन के दस्तावेजों की मौके पर ही पूर्ति करवाई गई। प्रशासन द्वारा शिविर में महताब को मौके पर स्वामित्व पट्टा सौंपा गया। पट्टा प्राप्त कर महताब के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। 
लाभार्थी महताब को अब पट्टा मिलने से उन्हें अपनी भूमि पर कानूनी मालिकाना हक मिल गया है। इससे वे कृषि कार्य एवं परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके पूरा कर सकेगें। लाभार्थी महताब ने राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................