लक्ष्मणगढ़ बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में मुकेश जैनअध्यक्ष चुने

Dec 12, 2025 - 14:55
 0
लक्ष्मणगढ़ बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में मुकेश जैनअध्यक्ष चुने

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) आज हुए बार संगठन के चुनाव में मुकेश जैन अध्यक्ष चुने गए। बार संघ चुनाव अधिकारी नितिन जैन ने बताया कि 79 मतदाताओं में से 77 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें अध्यक्ष पद पर जितेंद्र चौधरी को 9 मत प्राप्त हुए। वहीं महबूब खान को 22 मत एवं मुकेश जैन को 46 मत प्राप्त हुए। 
सचिव पद पर अमित गुर्जर को 56 मत एवं योगेश सैनी को 18 मत प्राप्त हुए सचिव पद के तीन वोट रिजेक्ट किए गए।  उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह रायपुर निर्विरोध कोषाध्यक्ष पद पर राहुल अग्रवाल निर्विरोध पुस्तकालय अध्यक्ष पर खुशहाल गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित किए गए। 
मतगणना की पश्चात मुकेश जैन को 24 मतों से अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किया गया सचिव पद के लिए अमित गुर्जर को 38 मतों से विजई घोषित किया गया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................