राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय काला कुआं में मनाया गया शहीदी दिवस
अलवर (भारत कुमार शर्मा) राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय काला कुआं में शुक्रवार को शहीदी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का संचालन कपिल शर्मा ने किया, जहां चिकित्सकों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए । उसके पश्चात सभी चिकित्सा कर्मियों ने गांधीजी के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" गाया और अंत में गांधीजी की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
कार्यक्रम में पीएमओ डॉ प्रमिला मीना, डॉ विकास भारद्वाज, डॉ दीपक कुमार, डॉ मनीष भारद्वाज, डॉ गौरव अग्रवाल, सत्यभान मिश्रा, डॉ शिखा सैनी, मनफूल , प्रतीक शर्मा , दौलत , गिरीश शर्मा, गुलशन आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

