गोविंदगढ़ में वृद्ध आश्रम निर्माण का भूमि पूजन, श्रीमानव-सेवा-समिति ने गांधी पार्क के सामने भूखंड पर कराया

Feb 7, 2026 - 10:30
 0
गोविंदगढ़ में वृद्ध आश्रम निर्माण का भूमि पूजन, श्रीमानव-सेवा-समिति ने गांधी पार्क के सामने भूखंड पर कराया

गोविंदगढ़, (अलवर) में श्री मानव सेवा समिति द्वारा वृद्ध आश्रम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी पार्क के सामने स्थित भूखंड पर संपन्न हुआ।

रामेश्वर रावत ने बताया कि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। जिनके अथक प्रयासों के बाद कस्बे में वृद्ध आश्रम का मार्ग प्रशस्त हो पाया है और इस संस्था श्री मानव सेवा समिति के द्वारा बेसहारा गरीब निर्धन लोगों की सेवा विगत कई वर्षों से की जा रही है जिसमें विधायक सुखवंत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है।

विशिष्ट अतिथियों में थानाधिकारी गोविंदगढ़ धर्मसिंह, नगरपालिका गोविंदगढ़ के जेईएन नवीन दुआ और योगेंद्र शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर दयाल रावत ने की।
भूमि पूजन जगदीश शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नीम खोदकर और पांच ईंटों की चिनाई कर निर्माण कार्य का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में नदीश स्वामी, गिर्राज मीणा, मोहन सेठी, डालचंद गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, कैलाश गुप्ता, ओमदीप गुप्ता, कैलाश शर्मा सहित समिति के सभी सदस्य और कस्बे के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है