दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर चालक को आई नींद की झपकी चार लोग गंभीर रूप से घायल अलवर रैफर

Aug 29, 2025 - 13:51
Aug 29, 2025 - 17:01
 0
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर चालक को आई नींद की झपकी चार लोग गंभीर रूप से घायल अलवर रैफर

अलवर (अनिल गुप्ता) दिल्ली मुंबई एक्स प्रेस वे पर गुरुवार को सुबह एक कार चालक को नींद की झपकी आने से कार आगे खड़े ट्रक में जा टकराई जिससे कार में सवार चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीलमपुर के रहने वाला एक परिवार कार में सवार होकर दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे तभी चेनल नम्बर96/500 जय सिंहपुरा पुलिया के पास कार चालक को अचानक नींद की झपकी लग गई।जिससे कार असंतुलित होकर आगे खड़े ट्रक में जा टकराई जिससे कार में सवार सलीमपुर निवासी आसुतोष रस्तोगी ,रेणुका , विराज,साधना घायल हो गए । वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना मिलने पर एनएचएआई की एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर चारो घायलों को बड़ौदा मेव हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने चारों को गंभीर रूप से घायल होने के कारण अलवर रैफर कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................