बगैर पानी संकट मे खेती - इन्दल सिंह; 18 फरवरी को होगा किसान सम्मेलन- बाँटे पीले चावल
हलैना( विष्णु मित्तल) पानी रोजगार और खेती किसानी के मुद्दों को लेकर आगामी 18 फरवरी को कस्वा हलैना में होने बाले किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने क्षेत्र के अनेक गाँवों में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों को पीले चावल देकर सम्मेलन में आमंत्रित किया ।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने ग्राम तिलचिवी ' न्यामदपुर और बेरी के नगला में जनसम्पर्क किया । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है जबकि सम्पूर्ण जिले में पानी का संकट है और बाणगंगा नदी सूखी पड़ी है । किसानों के उत्पाद का लाभकारी दाम नहीं मिल रहे और खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है ।
उन्होंने कहा कि किसान सम्मेलन में भारत अमेरिका के हुऐ समझौते ट्रैड डील से भारत के किसानों को होने बाले नुकसानों पर भी चर्चा की जायेगी । उन्होंने कहा कि खेती संकट में ही और किसान कर्जदार हो चुके है ।
उन्होंने जानकारी देते हुऐ बताया कि हलैना के निडर पार्क में 18 फरवरी को होने बाले किसान सम्मेलन मै पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन और भारतीय किसान यूनीयन ( चढूनी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ' पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ' किसान नेता इन्दल सिंह जाट और मोहन सिंह गुर्जर सहित अनेक प्रमुख नेता सम्बोधित करेंगे । क्षेत्र में किसान सम्मेलन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । सम्मेलन में किसान और नोजवान बड़ी संख्या में हिस्सा लेगे ।