विधायक राजेंद्र मीना का विधानसभा में बड़ा सवाल: गर्मियों में महुवा को कैसे मिलेगा पानी?, JJM मे हुये भ्रष्टाचार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Feb 13, 2026 - 12:55
 0
विधायक राजेंद्र मीना का विधानसभा में बड़ा सवाल: गर्मियों में महुवा को कैसे मिलेगा पानी?, JJM मे हुये भ्रष्टाचार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीना ने शुक्रवार को राजस्थानविधानसभा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार को अवगत कराते हुए आगामी गर्मियों में आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने की ठोस योजना पर जवाब मांगा। विधायक राजेंद्र मीणा ने विशेष रूप से महुवा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही का मुद्दा उठाया। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आज भी क्षेत्र की जनता को “हर घर नल से जल” योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। कई कार्य न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अधूरे पड़े हैं, जिससे आगामी गर्मियों में क्षेत्र में पेयजल संकट की आशंका गहरा रही है।

फर्जी दस्तावेजों से ठेका, कंपनियां ब्लैकलिस्ट

विधायक राजेंद्र मीना ने पूरक प्रश्न में बताया कि मैसर्स गणपति ट्यूबवेल कंपनी एवं श्याम ट्यूबवेल कंपनी को कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पेयजल योजनाओं का ठेका दिया गया था। जांच के बाद दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया, लेकिन कंपनियों ने न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया, जिसके चलते कार्य लंबे समय से बंद पड़े हैं। उन्होंने पूछा कि लगभग डेढ़ वर्ष से लंबित उच्च न्यायालय की अपील के बीच सरकार गर्मियों में जनता को पानी कैसे उपलब्ध कराएगी।

जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का जवाब: 200 से अधिक अधिकारी दोषी, 16 सीसी चार्जशीट:

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने स्वीकार किया कि जल जीवन मिशन के तहत पूर्व में कई कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार सामने आया है। उन्होंने बताया प्रकरणों में ईडी और सीबीआई द्वारा जांच की गई। 200 से अधिक अधिकारी दोषी पाए गए। 16 सीसी के तहत चार्जशीट जारी की गई। एसीबी में मुकदमे दर्ज कराने की अनुमति दी गई और प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। मेसर्स गणपति ट्यूबवेल एवं श्याम ट्यूबवेल कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया है। एक लाख से अधिक कनेक्शनों से जुड़े कार्य इन फर्मों द्वारा किए गए थे।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद सरकार दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

गर्मियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था: - जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकमंत्री कन्हैया लालचौधरी ने स्पष्ट किया कि न्यायालयीन स्थिति को देखते हुए जहां कार्य लंबित हैं, वहां आगामी गर्मियों में सिंगल फेज ट्यूबवेल, पानी के टैंकर, अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

जनता की नजर सरकार की तैयारियों पर: - महुवा क्षेत्र में पेयजल संकट एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में महुवा विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा विधानसभा में उठाया गया यह प्रश्न आगामी गर्मियों में सरकारी तैयारियों की गंभीरता को परखने वाला माना जा रहा है। अब जनता की नजर इस बात पर है कि सरकार घोषित वैकल्पिक व्यवस्थाओं को कितनी प्रभावी और समयबद्ध तरीके से धरातल पर लागू करती है।
महुवा विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों का कहना है किबहुत ही सराहनीय कार्य विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा किया गया है जो आपने बहुत अच्छा प्रश्न विधानसभा में उठाया जिसके कारण न जाने कितने लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा जैसा कि माननीय द्वारा बताया गया है कृपया आप अपने क्षेत्र में भी इसका ध्यान रखें कई गांव ढाणी सहितकॉलोनीया ऐसी हैं जहां ना पानी है ना रोड है आप लगातार कोशिश कर रहे हैं और आपका काम दिखाई भी दे रहा है शेष जो जो कस्बेढाणी  सहित कालोनियां बची हुई है उन्हें भी आपसे बहुत उम्मीद है कि आप बहुत जल्द आम जानकी सभी  समस्या को भी हल कर देंगे ऐसा क्षेत्र की जनता का मानना है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................