चुनावी ड्यूटी के नाम पर विभागों में जमे कर्मचारी मूल विभागों में लौटेंगे

Feb 15, 2026 - 12:24
 0
चुनावी ड्यूटी के नाम पर विभागों में जमे कर्मचारी मूल विभागों में लौटेंगे

अलवर (राजस्थान)  चुनाव ड्यूटी व प्रशासनिक कार्यों में लंबे समय से प्रतिनियुक्त कर्मचारी अब अपने मूल विभागों में लौटेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीना महावर ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारियों व कलेक्ट्रेट में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र जारी कर वर्तमान में प्रतिनियुक्त कार्मिकों की जानकारी मांगी है। पत्र में उल्लेख है कि निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन कार्यालयों तथा कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में चुनाव संबंधी कार्यों के लिए कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन कार्य समाप्ति के बाद भी कई कर्मचारियों को मूल पदस्थापन के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया।

अब सभी संबंधित कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विधानसभावार सूची के साथ-साथ अपने अधीनस्थ कार्यालयों व एईआरओ कार्यालयों में लगे प्रतिनियुक्त कार्मिकों की सूचना निर्धारित प्रपत्र में भेजें। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने शुक्रवार के अंक में ‘चुनावी ड्यूटी के नाम पर दफ्तरों में वर्षों से जमे 30 शिक्षक-कर्मी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................