खेड़ली स्टेशन पर बरेली से बांदीकुई नई पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड का किया स्वागत सम्मान

Jan 31, 2026 - 11:33
 0
खेड़ली स्टेशन पर बरेली से बांदीकुई नई पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड का किया स्वागत सम्मान

कठूमर (दिनेश लेखी)। एनसीआर रेल यात्री समिति खेड़ली द्वारा शनिवार को गाड़ी संख्या 54356 बरेली से बांदीकुई पैसेंजर गाड़ी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रेल यात्री समिति के अध्यक्ष लखमी चंद कंसल व धर्म सिंह मीना महामंत्री के नेतृत्व में गाड़ी ड्राइवर, गार्ड व स्टेशन अधीक्षक शिवराम मीणा का साफा माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया।

नई पैसेंजर ट्रेन के शुभारंभ से यात्रियों में खुशी की लहर है। रेल यात्री समिति ने रेल प्रशासन का आभार जताया है। इस मौके पर संजय गीजगढ़िया चेयरमैन, महेश चंद्र मौर्य, मनोहर लाल गुप्ता, धीरज जैन, प्रदीप अवस्थी, ललित जैन, महेश चंद गुप्ता, मोहन सिंह नरूका सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................