पहाड़िला में अन्तिम संस्कार यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, आधा दर्जन लोग हुए घायल

चिराना सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बात दे दी गई छुट्टी

Sep 24, 2025 - 13:51
 0
पहाड़िला में अन्तिम संस्कार यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, आधा दर्जन लोग हुए घायल

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत पहाडिला में मूलचंद गुर्जर का देहांत हो गया था जिसकी बुधवार को अंतिम यात्रा के दौरान  घाट के नजदीक मधुमक्खीयों के झुंड ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले से करीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे जिनको निजी वाहनों से ग्रामीण समदर पहाडिला, सोहन कुमावत,रामस्वरूप आदि के द्वारा चिराना सीएचसी पहुंचाया गया।  डॉ महेश कुमावत व कम्पाउन्डर देवेश स्वामी ने घायलों का उपचार किया। घायलों में मृतक पुत्र राजपाल गुर्जर,महेश कुमार,सुभाष कुमार, महिपाल,ताराचंद सैनी,अजय गुर्जर, विजयपाल आदि को इलाज के बाद सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................